‘भीषण गर्मी में आसनसोल समाज ने बढ़ाया सेवा का हाथ, राहगीरों के लिए लगाया शरबत शिविर’
आसनसोल, 23 मई 2026। आसनसोल समाज की सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक गर्मी के कारण शहर में शरबत सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में समाज के अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
‘मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’: विनोद केडिया
इस आयोजन में शामिल समाजसेवी विनोद केडिया ने कहा, “भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब तापमान 40 डिग्री पार कर रहा हो, तो एक गिलास ठंडा शरबत किसी के लिए जीवनदायी हो सकता है। आसनसोल समाज हमेशा सेवा कार्यों में आगे रहा है और आगे भी रहेंगे।”

इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका:
इस आयोजन में विनोद केडिया, संजय अग्रवाल, सूरज जिंदल, आशिष केडिया एवं बाला शर्मा सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई।
आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी में आम लोगों को राहत पहुंचाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था। समाज के लोगों का सहयोग आगे भी ऐसे सेवा कार्यों में मिलता रहेगा।














