‘आदिवासी छात्रों के लिए करियर सेमिनार: मंत्री अग्निमित्रा पाल को सौंपा ज्ञापन, आवासीय विद्यालय और रोजगार की मांग’
बर्नपुर । आदिवासी स्टूडेंट्स एंड यूथ फोरम द्वारा लक्चर सम्मेलत के सहयोग से रविवार को बर्नपुर के भारती भवन में आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों के लिए चतुर्थ शिक्षा एवं करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
शिक्षकों ने दिए उच्च शिक्षा और करियर के टिप्स
सेमिनार में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से आए विशेषज्ञों और गुरुजनों ने आदिवासी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। छात्रों को सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप और रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।
मंत्री अग्निमित्रा पाल को सौंपा ज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह मंत्री अग्निमित्रा पाल उपस्थित रहीं। संगठन के जिला अध्यक्ष हीरालाल सोरेन ने उन्हें सम्मानित किया और आदिवासी समुदाय की प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें:
1. आदिवासी विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा हेतु आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाए।
2. आईएसपी की आधुनिकीकरण परियोजना में आदिवासी युवकों को प्राथमिकता के आधार पर काम दिया जाए।
ये गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में दुर्गादास सोरेन, डॉ. शोभन दुआरी, कुंतल दास, सौभिक चटर्जी, अली जीना, कौशिक पाल, विदेश मुखर्जी, मंगल चोड़े सहित कई अतिथि मौजूद थे।
सेमिनार को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष हीरालाल सोरेन के साथ बुद्धेश्वर हांसदा, घाघर सोरेन, संजय हांसदा, मालती किस्कू, विद्यावती हेंब्रम, बलराम टुडू आदि की सक्रिय भूमिका रही।














