Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

होल्डिंग टैक्स में भेदभाव और टूटी सड़कों से परेशान ATC इंटरनेशनल ने मेयर को लिखा पत्र, कचरा उठाव पर भी जताई नाराजगी’

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के टैक्स सिस्टम और सड़कों की बदहाली को लेकर ATC इंटरनेशनल (P) Ltd ने मेयर को पत्र लिखकर शिकायत की है। कंपनी के और पश्चिम बर्दवान जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पवन कुमार गुटगुटिया ने 14 मई 2026 को भेजे पत्र में होल्डिंग टैक्स में छूट, टूटी सड़क और कचरा न उठने के मुद्दे उठाए हैं।

होल्डिंग टैक्स पर CMO से अपील, AMC से नहीं मिला जवाब
पवन गुटगुटिया ने पत्र में लिखा गया है कि कंपनी ने होल्डिंग टैक्स में राहत के लिए CMO कोलकाता को अपील भेजी थी। CMO ने माना कि मामला 1 सितंबर 2025 को वित्त विभाग को भेज दिया गया। 15 सितंबर 2025 को सूचित किया गया कि मामला बंद कर AMC को भेज दिया गया है। लेकिन आज तक AMC से अपील पर कोई जवाब नहीं मिला।

कंपनी का कहना है कि वह हमेशा समय पर टैक्स भरती है। पिछले साल अप्रैल 2025 में टैक्स भरने पर 5% छूट मिली, जबकि मार्च 2026 में उसी अवधि का टैक्स भरने वालों को 20% छूट मिली। कंपनी ने इसे “अनुचित” बताया।

2 साल से टूटी पड़ी है राधा नगर रोड, फंड मिलने के बाद भी मरम्मत नहीं
पत्र में WBSBEPL पर भी सवाल उठाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक WBSBEPL ने चित्रा स्थित राधा नगर रोड की पूरी सड़क और फुटपाथ खोद दिया। पूछने पर बताया गया कि मरम्मत के लिए AMC को फंड दे दिया गया है और काम AMC करेगी। लेकिन 2 साल बीतने के बाद भी सड़क और फुटपाथ की मरम्मत नहीं हुई।

वार्ड 106 में कचरा उठाव बेहद खराब
ATC इंटरनेशनल ने लिखा कि पूरे टाउनशिप यानी वार्ड 106 में कचरा उठाने की व्यवस्था बहुत खराब है। लोगों को कचरे के साथ रहना पड़ रहा है। कंपनी ने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए मेयर से मामले को देखने और जरूरी कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *