Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘नई औद्योगिक नीति पर FOSBECCI ने CM शुभेंदु अधिकारी को दिया धन्यवाद, कहा- बंगाल बनेगा निवेश का बड़ा केंद्र’

आसनसोल । फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FOSBECCI) ने पश्चिम बंगाल सरकार की नई औद्योगिक, भूमि और प्रोत्साहन नीति की पहल का स्वागत किया है। FOSBECCI ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर इन “प्रगतिशील सुधारों” के लिए दिल से आभार जताया है।

‘उद्योग जगत में जगी उम्मीद, निवेश बढ़ेगा’
FOSBECCI के अध्यक्ष सचिन राय कहा कि सरकार की नई व्यापक भूमि नीति, डेटा पॉलिसी और प्रोत्साहन-आधारित औद्योगिक सुधारों की घोषणा से राज्य के उद्योग और व्यापार जगत में जबरदस्त भरोसा और आशा जगी है।
उन्होंने कहा, “उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने, निवेशक-अनुकूल डेटा नीति लाने और प्रोत्साहन ढांचे को मजबूत करने का आपका विजनरी कदम बंगाल को निवेश और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनाएगा।”

MSME और स्टार्टअप को मिलेगा बड़ा फायदा
सचिन राय ने प्रोत्साहन नीतियों पर विशेष जोर देने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये नीतियां उद्यमियों, MSME, बड़े उद्योगों, स्टार्टअप और नए निवेशकों को काफी मदद करेंगी। इससे न सिर्फ नया निवेश आएगा, बल्कि मौजूदा उद्योगों का विस्तार भी होगा। इससे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और समग्र आर्थिक विकास होगा।

‘पुरानी सरकार से मांगते रहे, अब मिली राहत’
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पारदर्शी औद्योगिक भूमि नीति और मजबूत प्रोत्साहन ढांचा उनकी लंबे समय से मांग थी। संगठन ने पिछले कई सालों में पूर्व सरकार को कई पत्र और ज्ञापन भेजे थे, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला था।

“आपकी सरकार द्वारा व्यापार, वाणिज्य और उद्योग के विकास के लिए साहसिक और दूरदर्शी फैसले लेना वाकई उत्साहजनक है। हमें पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल भारत के सबसे आकर्षक औद्योगिक और निवेश केंद्रों में से एक बनकर उभरेगा,”‘नई औद्योगिक नीति पर FOSBECCI ने CM शुभेंदु अधिकारी को दिया धन्यवाद, कहा- बंगाल बनेगा निवेश का बड़ा केंद्र’

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *