Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ AMC सख्त, 31 मई को चलेगा बुलडोजर

आसनसोल, 27 मई 2026। आसनसोल नगर निगम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया है। जीटी रोड, आश्रम मोड़ के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचे को 31 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे ध्वस्त किया जाएगा।

जनता की शिकायत पर हुई कार्रवाई
नगर निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर द्वारा 27 मई को जारी आदेश के मुताबिक, वार्ड संख्या 43 के तालपुकुरिया बायलेन निवासी जावेद इकबाल और अन्य लोगों ने सामूहिक आवेदन देकर अवैध निर्माण की शिकायत की थी। निगम की जांच में पाया गया कि रबीउल इस्लाम ने जीटी रोड पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से ढांचा खड़ा कर दिया है। इससे पैदल चलने वालों को भारी असुविधा और बाधा हो रही थी।

किन अफसरों को मिली जिम्मेदारी
आदेश में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ने R.K Srivastava, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, Nayan Naskar, असिस्टेंट इंजीनियर, Head Office, बोरो-IV के सब-असिस्टेंट इंजीनियर, केदार नाथ मंडल, सर्वेयर और बोरो-IV के एक्टिंग सैनिटरी इंस्पेक्टर को 31 मई को तय समय पर ढांचा गिराने का निर्देश दिया है।

R.K Srivastava को लेबर, जेसीबी मशीन और जरूरी उपकरणों का इंतजाम करने को कहा गया है।

पुलिस-प्रशासन को भी अलर्ट
Memo No: 306(26)/PW/Eng/2026 के तहत जारी आदेश की कॉपी मेयर, पुलिस कमिश्नर, जिला शासक, चेयरमैन, डिप्टी मेयर और SDM को भी भेजी गई है।

SDM से अनुरोध किया गया है कि ध्वस्तीकरण के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए।

सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं’
निगम ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्ता परिवर्तन के बाद सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान तेज कर दिया गया है।

आदेश के बाद इलाके में निगम की कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है। 31 मई को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण गिराया जाएगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *