‘भीषण गर्मी में राहत: अंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने SAIL ISP के हजारों श्रमिकों को पिलाया ठंडा शरबत’
बर्नपुर । भीषण गर्मी और लू के बीच अंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए सराहनीय पहल की है। संस्था ने बुधवार को SCOB गेट के पास SAIL ISP के श्रमिकों और राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
हर साल की तरह इस बार भी सेवा
संस्था के सदस्य श्रीकांत साह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी भीषण गर्मी को देखते हुए यह कार्यक्रम रखा गया। तपती दोपहरी में ड्यूटी से लौट रहे और प्लांट जा रहे हजारों श्रमिकों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत दी गई।
उन्होंने कहा, “अंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी सेल आईएसपी के कर्मियों द्वारा बनाई गई एक स्वयंसेवी संस्था है। हमारा उद्देश्य कारखाने में काम के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी निभाना है। समय-समय पर समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रम करते रहते हैं।”_
हजारों लोगों ने ली राहत
कार्यक्रम के दौरान SCOB गेट से गुजरने वाले हजारों श्रमिकों और आम राहगीरों ने ठंडा शरबत पीकर गर्मी से राहत पाई। श्रमिकों ने संस्था की इस पहल की जमकर सराहना की।
ये सदस्य रहे मौजूद
शरबत वितरण कार्यक्रम में संस्था की ओर से दिनेश कुमार, राजेश कुमार, रविशंकर, बिपिन प्रसाद, चंदन सिंह, राजीव कुमार, निशार सिंह, प्रभाकर कुमार, अंगद कुमार, संजीत प्रसाद, कृपा शंकर सिंह, संजीव कुमार, नीरज, पंकज, प्रभात कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में हिस्सा लिया।
संस्था ने आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही है।















