Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल में चैंपियन ट्रॉफी सीजन-4 का धमाकेदार आगाज, विजेता को 1 लाख नकद और स्कूटी का इनाम

अंडाल। अंडाल के रामप्रसादपुर मैदान में युवा पल्ली मंगल समिति के तत्वावधान और आयोजक चार्टर्ड सु के नेतृत्व में मिनी नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट अंडाल चैंपियन ट्रॉफी सीजन-4 का जोरदार आयोजन किया गया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और फुटबॉल प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट का उद्घाटन जयंत मिश्रा ने किया। फाइनल मुकाबले के दौरान राखाल चंद्र दास, सोनू यादव, प्रियांशु रॉय और जगन्नाथ घोष समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जिले भर की टीमों ने लिया हिस्सा
इस मिनी नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट में पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों से कई टीमों ने हिस्सा लिया। रामप्रसादपुर मैदान में मुकाबले देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

युवाओं को मंच देना है मकसद – आयोजक
आयोजक चार्टर्ड सु ने बताया कि इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। भविष्य में भी इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें भाग ले सकें।

बता दें कि अंडाल चैंपियन ट्रॉफी पश्चिम बर्धमान जिले के सबसे बड़े मिनी फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक माना जाता है।

आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। प्रथम पुरस्कार के तौर पर 1 लाख रुपये नकद और एक स्कूटी, जबकि अन्य पुरस्कारों में 70 हजार रुपये नकद और एसी समेत कई बड़े इनाम शामिल थे।

युवा पल्ली मंगल समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों और फुटबॉल प्रेमियों ने जमकर सराहना की।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *