Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर में फूटा लोगों का गुस्सा – गड्ढों में तब्दील सड़क के खिलाफ सड़क जाम, SAIL और पुलिस ने दिया मरम्मत का आश्वासन

बर्नपुर। महीनों से टूटी-फूटी सड़क और आए दिन हो रहे हादसों से तंग आकर आखिरकार बर्नपुर के लोगों का सब्र टूट गया। न्यू टाउन-राधानगर रेल फाटक के पास स्थानीय लोगों ने सोमवार को सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

गड्ढे नहीं, मौत के कुएं हैं
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों का मैदान बन चुकी है। बरसात में तो हालत और भी बदतर हो जाती है। बाइक सवार, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग रोज गिरकर घायल हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार Hirapur थाना और SAIL IISCO प्रबंधन को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, काम नहीं हुआ। मजबूरन आज उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

जाम के कारण न्यू टाउन से राधानगर जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

SAIL और पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर टूटा जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही हीरापुर थाना (ADPC) की पुलिस और सेल-इस्को स्टील प्लांट (SAIL ISP) के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत शुरू कराने का लिखित आश्वासन दिया।

पुलिस और SAIL अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर इस बार भी सिर्फ आश्वासन देकर काम टाल दिया गया, तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *