Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी कॉलेज में लोकतंत्र की पाठशाला – स्कूली युवा संसद में सोदपुर कोलियरी हाई स्कूल का दबदबा, छात्राओं ने भी मारी बाजी

कुल्टी । आसनसोल नगर निगम (AMC) और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से कुल्टी कॉलेज में सोमवार को निकाय स्तरीय स्कूली युवा संसद प्रतियोगिता 2026-27 का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने सांसद और मंत्री बनकर लोकतंत्र का असली मतलब समझा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल इंस्पेक्टर सुभदीप सासमल और कुल्टी कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन शिक्षक संतोष भगत ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक संगठन की ओर से संजय पासवान और नगर निगम की ओर से अभिजीत सरकार की टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस आयोजन में भाजपा समर्थित शिक्षक संगठन का भी पूर्ण सहयोग रहा।

मॉक पार्लियामेंट में किसने मारी बाजी?
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण युवा संसद यानी मॉक पार्लियामेंट रहा। इसमें कुल्टी क्षेत्र के कई स्कूलों ने हिस्सा लिया।

प्रथम स्थान: सोदपुर कोलियरी हाई स्कूल
– द्वितीय स्थान: बलरुई एन.जी. इंस्टीट्यूशन

व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिया –

– सर्वश्रेष्ठ स्पीकर: कुल्टी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा
– सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री: एन.डी. राष्ट्रीय विद्यालय
– सर्वश्रेष्ठ विपक्ष के नेता: कुल्टी हिंदी बालिका विद्यालय

क्विज, निबंध और भाषण में भी जोरदार टक्कर

निबंध प्रतियोगिता में:
1. जिया शर्मा (सोदपुर कोलियरी हाई स्कूल) – 70 अंक – प्रथम
2. तोर्षा घोष (दिशेरगढ़ ए.सी. इंस्टीट्यूशन) – 64 अंक – द्वितीय
3. जिनिया भट्टाचार्या (कुल्टी गर्ल्स हाई स्कूल) – 63 अंक – तृतीय

तत्काल भाषण (एक्सटेंपोर) में:
1. अरुण देवघरिया (दिशेरगढ़ ए.सी. इंस्टीट्यूशन) – 40.5 अंक – प्रथम
2. कोयल हाजी (कुल्टी गर्ल्स हाई स्कूल) – 40 अंक – द्वितीय
3. रितम साहू (बलरुई एन.जी. इंस्टीट्यूशन) – 33.5 अंक – तृतीय

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों को जगाने के लिए इस तरह के आयोजन की सभी ने सराहना की।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *