Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव – नगर निगम के वार्ड 43 से बढ़कर 53 हुए, चुनाव की तैयारी तेज

दुर्गापुर। दुर्गापुर नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने दुर्गापुर में वार्डों की संख्या बढ़ा दी है। अब शहर में 43 की जगह 53 वार्ड होंगे।

पश्चिम बंगाल सरकार के नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के विभाग ने इस संबंध में 31 अगस्त 2026 को नई अधिसूचना जारी की है। यह फैसला West Bengal Municipal Corporation Act, 2006 की धारा 7 के तहत राज्यपाल के आदेश पर लिया गया है।

क्यों बढ़ाए गए वार्ड?

सरकार ने अधिसूचना में साफ कहा है कि वार्डों की संख्या तय करते समय –
– शहर की बढ़ती जनसंख्या
– जनसंख्या घनत्व
– भौगोलिक स्थिति
– ऐतिहासिक और आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखा गया है।

नवंबर-दिसंबर में हो सकता है चुनाव
वार्डों की संख्या में 10 वार्डों की बढ़ोतरी को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में दुर्गापुर नगर निगम चुनाव हो सकते हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नए 10 वार्ड कहां बनेंगे और पुराने वार्डों की सीमाएं कैसे तय होंगी? नई वार्डबंदी के बाद शहर की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है, जिस पर सभी पार्टियों की नजर टिकी है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *