आसनसोल में अब गंदगी फैलाई तो कटेगा चालान! आज से लागू हुआ सख्त नियम, थूकने-पेशाब करने पर लगेगा भारी जुर्माना
आसनसोल। अगर आप आसनसोल में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए आसनसोल नगर निगम (AMC) ने अब सख्ती शुरू कर दी है। 1 सितंबर से शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना अभियान शुरू हो गया है।
नगर निगम के कमिश्नर IAS दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अब ये गलतियां पड़ीं तो जेब ढीली होगी
नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अब इन कामों पर तुरंत स्पॉट फाइन (On-the-Spot Fine) वसूला जाएगा –
– सार्वजनिक जगह पर पेशाब करना
– सड़क या दीवारों पर थूकना
– प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करना
– इधर-उधर कचरा फेंकना
राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के तहत यह व्यवस्था पूरे बंगाल में लागू की गई है, और आसनसोल में इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है।
क्यों उठाया गया यह कदम?
आसनसोल को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए निगम लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन कई लोग अभी भी सार्वजनिक जगहों को गंदा कर देते हैं। इसी आदत पर लगाम लगाने के लिए यह जुर्माना सिस्टम लाया गया है।
नगर निगम का संदेश बिल्कुल साफ है – “आसनसोल को साफ रखना सिर्फ निगम की जिम्मेदारी नहीं, हर नागरिक का फर्ज है।”
तो अगली बार सड़क पर कचरा फेंकने या थूकने से पहले सोच लीजिए, नहीं तो चालान कटना तय है।














