आसनसोल । तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला सचिव चंकि सिंह राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ रहे है। मंगलवार चंकी सिंह ने उषाग्राम दुर्गा मंदिर आरएन टैगोर निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी रोहित कुमार को बॉक्सिंग किट देकर मदद किया। मौके पर चंकी सिंह ने कहा कि वह काफी समय से सामाजिक कार्यों में जुड़े रहे हैं। वह तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला सचिव पद पर हैं। उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। लोगों के साथ रहकर उनके सुख-दु:ख में साथ में रहते है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही प्रतिभावान बॉक्सर है। लेकिन उसको सही समर्थन नहीं मिल रहा है। इस वजह से उसकी प्रतिभा कहीं नष्ट न हो इसलिए उन्होंने रोहित राय को किट देकर मदद किया। ताकि वह आगे और अच्छा प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि रोहित राय ने अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सिर्फ आंचल की ऐसी प्रतिभाओं को मदद करें ताकि वह आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में इस क्षेत्र का नाम रोशन करे।
वहीं रोहित राय से पूछे जाने पर उन्होंने चंकी सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी मदद से भविष्य में वह और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि वह अब तक प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में एक बार कांस्य और एक बार रजत पदक जीत चुके है। उम्मीद है कि भविष्य में वह स्वर्ण पदक लाएंगे।